वक्त वक्त की बात है |

 

कहते है लोग बड़ी मुश्किल है जिंदगी,
कौन समझाए उन्हें मुश्किलों के बिना रुखी है जिंदगी
जिन्होंने सब कुछ आसानी से है पा लिया
उन्होंने कहा जिंदगी का मजा है लिया

लोगों को कदर सिर्फ दो वक्त है होती
एक वक्त उसको पहले पाने के
एक वक्त उसको पश्चात् खोने के

जनाब सब वक्त-वक्त का खेल है
वक्त किसी का है नहीं सगा
न कोई वक्त से जीता था न जित पाएगा
वक्त हमेशा से राजा था, वही राजा रह जाएगा

जिंदगी बड़ी चटपटी सी है
कभी खट्टी तो कभी मीठी सी है
वक्त का हाल भी कुछ ऐसा ही है
कभी किसी के लिए अच्छा सा है
कभी किसी के लिए बुरा सा है

वक्त का भी एक अजीब पहिया है
जिसके साथ हो तो उसको रंक से राजा बनाता है
जिसके खिलाफ हो तो उसको राजा से रंक बनता है
किसके साथ कब क्या हो जाता है,
यह तो सिर्फ वक्त बताता है

बड़े बूढ़े यूँही नहीं है कहते
सबका समय आता है
जो वक्त से खेलता है,
मुह के बल गिरता है
जो वक्त के हिसाब से ढलता है,
उसको वक्त स्वयं सफल बनाता है

बस इतना समझ लो जनाब
वक्त-वक्त की बात है,
वक्त-वक्त की बात है

धन्यवाद

For previous posts please click on below links

आओ सुनाऊ एक लड़की की कहानी
प्रेम की परिभाषा
सफर ज़िन्दगी का
दो गज की दुरी B'coz of कोरोना महामारी
भारत एक नाम नहीं, भारत एक पहचान है कहीं

Comments

Post a Comment